{"_id":"2a6fad9da50a4435a44ce2470261ba89","slug":"ram-janaki-temple-sculptures-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से राम-जानकी की मूर्तियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से राम-जानकी की मूर्तियां चोरी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोशाईगंज थाना क्षेत्र के सरयू तट स्थित राम-जानकी मंदिर से बुधवार की रात राम व जानकी की मूर्तियां चोरी हो गईं। गुरुवार सुबह लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उनमें पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरयू तट के करीब स्थित दिलासीगंज में राम-जानकी मंदिर से रात को चोर भगवान राम व जानकी की मूर्तियां चुरा ले गए। सुबह इसकी जानकारी पर स्थानीय लोगों ने आसपास मूर्तियां ढूंढने का प्रयास किया लेकिन मूर्ति का पता नहीं चला।
पुजारी बाबा रामवृक्ष दास ने बताया कि दोनों मूर्तियां पत्थर की थीं। पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शाह आलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
इधर स्थानीय लोगों में पुलिसिया कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने कहा कि जल्द ही मूर्तियां बरामद नहीं हुई और चोर गिरफ्तार नहीं हुए तो लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आएगा।