{"_id":"58de9e0e4f1c1b866b63ddf1","slug":"private-lineman-death-from-current-during-fiiting-energy-meter-on-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर पर एनर्जी मीटर लगा रहे कर्मी की करंट से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर पर एनर्जी मीटर लगा रहे कर्मी की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेंद्र रानी बाजार के सोनरा का शिवाला स्थित ट्रांसफार्मर पर एनर्जी मीटर लगाने के दौरान एक प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में हलचल मच गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
सोहावल तहसील के रानी बाजार बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांव कंदेला में राजीव गांधी विद्युत ग्रामीण योजना के तहत नई विद्युत लाइन बनाने का काम शुरू किया गया था जो अब पूरा हो गया है। इस लाइन पर विद्युत आपूर्ति किया जाना है। इसी को लेकर सोनरा शिवाला स्थित ट्रांसफार्मर पर एनर्जी मीटर लगाया जा रहा था।
मीटर लगाने के लिए ठेकेदार व पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता की ओर से प्राइवेट लाइनमैन राजेश उर्फ राजकुमार को भेजा गया। शुक्त्रस्वार दोपहर वह ट्रांसफार्मर पर चढ़कर विद्युत आपूर्ति के लिए कनेक्शन जोड़ रहा था और एनर्जी मीटर लगा रहा था, इसी दौरान बिजली उपकेंद्र से बिजील की आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया और नीचे गिर पड़ा, आस-पास के लोगों ने उसको तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने प्राइवेट लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है।
विद्युत उपकेंद्र रानी बाजार के अवर अभियंता दर्पण श्रीवास्तव का कहना है कि कंदेला गांव में नई लाइन बनाई गई है। यह काम राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत ठेकेदार अनिकेत सिंह की ओर से कराया गया है।
सोनरा शिवाला स्थित ट्रांसफार्मर पर एनर्जी मीटर लगाने के लिए अस्थाई विद्युत कर्मी को खंभे पर चढ़ाया गया था। ट्रांसफार्मर में बिजली प्रवाहित होने से कर्मचारी की मौत हो गई। विभागीय छानबीन कराई जा रही है।