{"_id":"58dd440e4f1c1bc30463e0be","slug":"pretend-to-get-a-job-kidnapping-of-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के बहाने युवती को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के बहाने युवती को किया अगवा
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। लगभग एक पखवारे पूर्व हुई इस घटना में पुलिस ने अब जाकर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के कुम्हिया निवासी राम मूरत पुत्र रामदुलार वर्मा का कहना है कि उनकी पुत्री घर पर रहती थी। वह लोग बिटिया के लिए शादी खोज रहे थे। वहीं परिवार की आर्थिक हालत के मद्देनजर 21 वर्षीय पुत्री नौकरी करने की जिद कर रही थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र के जगदीशपुर अरवत गांव निवासी मोनू चौरसिया व उसके भाई सोनू चौरसिया और दीपक चौरसिया से हुई। तीनों ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन
15 मार्च को उनकी पुत्री रसूलाबाद से लौट रही थी तो युवकों ने उसे पूरा बाजार बुलाया और वहां से कहीं लेकर चले गए। रात को पुत्री घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। खोजबीन में तीनों युवकों की ओर से युवती को कहीं लेकर चले जाने की बात पता चली। जिसके चलते शिकायत पुलिस को दी गई थी।
गुरुवार को थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना व तलाश कराई जा रही है।