{"_id":"575da1a74f1c1b2b3e11ba21","slug":"police-team-clashed-with-illegal-occupier","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम से भिड़े अवैध कब्जेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम से भिड़े अवैध कब्जेदार
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
मालीपुर में भूमि विवाद के दौरान पुलिस पर हमले के बाद होती धर-पकड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के पीठापुर गांव में रविवार दोपहर विवादित भूमि पर कब्जा कर दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम बीचबचाव कराने लगी तो एक पक्ष पुलिस पर ही हमलावर हो गया। मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पीठापुर के राजबहादुर यादव व हरीराम यादव के घर के सामने आबादी की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 10 दिन पूर्व राजस्व विभाग ने इस भूमि की पैमाइश कर दोनों की सीमा तय कर दी थी। रविवार को राजबहादुर पक्ष के लोग अपनी सरहद से आगे बढ़ाकर दीवार बनवाने लगे।
इसको लेकर दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। हरीराम की पत्नी पार्वती ने पुलिस कंट्रोल रूम व थाने में फोन करके खबर दी। इस पर दरोगा लालचंद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष झगड़े पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो राजबहादुर के परिवारीजन पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। इंस्पेक्टर पीएन तिवारी ने बताया कि मामले में राजबहादुर, उसकी पत्नी सुभावती, पुत्र जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, बहू सुषमा, पुत्री संगीता, बिंदु, अनुराधा, मालती, रिंका व रामदास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।