{"_id":"578927794f1c1b1b0814067e","slug":"passenger-and-railway-employee-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर भिड़े यात्री और रेलकर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर भिड़े यात्री और रेलकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर शुक्रवार की सुबह कुछ यात्रियों और रेलकर्मी के बीच टिकट बनाने को लेकर तू-तू मैं-मैं के बाद मारपीट शुरू हो गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक उपद्रवी भाग निकले। मौके से जिन युवकों को पुलिस पकड़कर लाई।
उसमें से कोई भी मामले में शामिल न होने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आरक्षण खिड़की पर सुबह करीब नौ बजे तत्काल का टिकट पहले पाने के लिए शहर से सटे गद्दोपुर के रहने वाले कुछ युवकों ने दबाया बनाया।
टिकट काउंटर पर बैठे रजनीश, रवि और डीएन सिंह ने तत्काल टिकट जारी करने का समय समाप्त होने की बात कही, तो इस पर टिकट लेने आए युवक भड़क गए। टिकट बनाने वालों को गालियां दीं। खिड़की से हाथ डालकर कॉलर पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
काउंटर के अंदर से ही रेल कर्मचारियों ने सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा को फोनकर घटना की जानकारी दी। इस पर सीनियर डीसीएम ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के दरोगा को मौके पर देख झगड़ रहे यात्री भाग निकले।
मौके पर जिन युवकों को पकड़कर जीआरपी थाने ले आई, उनको आरक्षण लिपिक पहचान नहीं सके। इसके बाद युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उपनिरीक्षक वीके शर्मा ने बताया कि आरक्षण लिपिक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया है।