{"_id":"6c0275f9dd89742ed2398e63f622f389","slug":"one-dead-in-dcm-truck-collision-two-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक डीसीएम की टक्कर में एक मरा, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक डीसीएम की टक्कर में एक मरा, दो घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रायबरेली रोड पर रानीबाजार चौराहे के पास शनिवार की मध्य रात्रि बकरियों से भरा एक डीसीएम आगे खड़े ट्रक में टकरा गया। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पलटने से उसमें दबकर आधा दर्जन बकरियां भी मर गईं व कई घायल हो गईं।
बकरी व्यापारी जुम्मन (50) पुत्र मिन्ना निवासी दौलतपुर नौनहार थाना जगदीशपुर अमेठी 50 बकरियों से भरे डीसीएम को जसवंत नगर इटावा से व लेकर बिहार जा रहे थे। शनिवार की मध्य रात्रि डीसीएम रायबरेली रोड के रानीबाजार चौराहे के पास खड़े ट्रक में जा भिड़ी।
दुर्घटना में बकरी व्यापारी जुम्मन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यापारी कुर्बान (30) पुत्र लाल मोहम्मद व अनवर (28) निवासी दौलतपुर नौनहार थाना जगदीशपुर अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि डीसीएम पलट गई, जिसमें छह बकरियां दब कर मर गई और कई घायल हो गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पूराकलंदर सुभाष चंद सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया, चालक फरार है।