{"_id":"571fb6ba4f1c1b6907a91982","slug":"monkey-shot-dead-tension-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर की गोली मार कर हत्या, गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदर की गोली मार कर हत्या, गांव में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ओहरपुर गांव में सोमवार देर शाम बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। मृत बंदर को तालाब के पास दफना दिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ नवीन कुमार ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वन दरोगा ने गांव के एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। ओहरपुर गांव में सोमवार देर शाम श्याम मोहन के घर के पास पेड़ पर बैठे बंदर को गोली मार दी गयी। गोली लगने से बंदर पेड़ से गिर गया और उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह श्याम मोहन, प्रदीप, हजारी, राकेश व अन्य ग्रामीणों ने बंदर के शव को गांव के उत्तर बाबा तारा तालाब के पास दफन करवा दिया।
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस गांव पहुंची। सीओ बीकापुर, नायब तहसीलदार अभिचल सिंह, वन रेंजर संजय श्रीवास्तव, वन दरोगा बीपी चौहान, प्रभारी कोतवाल इंद्रेश यादव ने बंदर के दफन किए गए शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया। वन दरोगा ने बाताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बंदर की मौत गले में गोली लगने से होने की पुष्टि हुई है। वन दरोगा ने गांव निवासी रेहान पुत्र मो. मुस्तफा के खिलाफ घटना तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल इंद्रेश कुमार ने बताया की आरोपी की तलाश की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।