फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Millions of jewelry and sari shop theft

ज्वैलरी व साड़ी की दुकान से लाखों की चोरी

Mon, 11 Jan 2016 11:09 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के शंकरगढ़ बाजार में रविवार रात चोरों ने ज्वैलरी व साड़ी की दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे जेवर और नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरों की चोरी की करतूत कैद होना बताया जा रहा है। लेकिन चेहरे स्पष्ट न होने से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यवसायी हरिओम राय ने तहरीर में बताया कि देवकाली से सटे शंकरगढ़ बाजार में स्थित सिद्धिविनायक आभूषण भंडार एवं साड़ी केंद्र के नाम से उनकी दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले आए। सोमवार सुबह लोगों ने उन्हें दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में चोरी का पता चला।

बताया कि दुकान से 85 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी और 12 हजार रुपये नकदी चोर उठा ले गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

बताया कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में रात लगभग ढाई बजे तीन लोग दुकान के पास आये और साथ लाए औजार सेे दुकान के शटर को तोड़कर कर चोरी की।


लेकिन चेहरे साफ नहीं दिखने से पुलिस ने तकनीकी तौर से उसे पहचानने लायक बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। कोतवाल आरएस कमल ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed