फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Land dispute burnt thatch, three detained

भूमि विवाद में फूंके छप्पर, तीन हिरासत में

Fri, 27 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 27 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Land dispute burnt thatch, three detained
- फोटो : ANI
चौरे बाजार पुलिस चौकी के करौंदिया खिद्दिरपुर गांव में जमीन के विवाद में बुधवार की देर शाम तीन लोगों का छप्पर सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर आग बुझाने पहुंचे वृद्ध को एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
करौंदिया खिद्दिरपुर गांव निवासी रामदयाल व राजकुमार के बीच पट्टे की भूमि व रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच विपक्षियों ने रामदयाल, छोटेलाल व जोखू का छप्पर जला दिया। आग बुझाने पहुंचे गांव के वृद्ध बरसाती को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे फायर दस्ते ने आग बुझाई। घायल वृद्ध की तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल, बुधिराम व राकेश के खिलाफ  आगजनी, मारपीट का केस दर्ज करते हुए आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी संजीव प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed