{"_id":"57ffbe9e4f1c1bf62d28ebc0","slug":"killing-of-the-young-man-with-sharp-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की धारदार हथियार से हत्या
फैजाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या के बाद उसके शव को बड़ी बुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया। मृतक अयोध्या के रामघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता था। शव के निकट ही एक फोटोग्राफर की बाइक मिली है, जिससे पुलिस ने आरोपी की पहचान की है।
मामले के पीछे आशनाई की बात सामने आ रही है। मृतक के पिता ने फोटोग्राफर और तीन महिलाओं के खिलाफ हत्या व साजिश की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लखनऊ-वाराणसी रेल प्रखंड पर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बुआ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार की रात लगभग आठ बजे 32 वर्षीय युवक सनी सिंह का शव पाया गया। इससे इलाके में हलचल मच गई। शव के पास ही एक बाइक मिली, जो एक फोटोग्राफर की बताई गई।
विज्ञापन
मृतक के पास मिले कागजात के सहारे पुलिस ने उसके पिता राजा गली निवासी धूम सिंह को फोेन मिलाया और जानकारी दी तो धूम सिंह ने बताया कि उनका बेटा अयोध्या कोतवाली के रामघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहता था और अयोध्या के ही एक चिकित्सक की गाड़ी चलाता था। उसके एक महिला से अवैध संबंध की बात सामने आई है।
जिसके प्रतिशोध में हत्या की कड़ियां जोड़ी गईं। पुलिस ने मामले में आरोपी फोटोग्राफर बब्बन उर्फ अंजनी गौड़ को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपी शकुंतला व उसकी दो पुत्रियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
गुरुवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि मृतक के पिता धूम सिंह की शिकायत पर महिला शकुंतला व उसकी पुत्रियों रोशनी व चांदनी समेत फोटोग्राफर बब्बन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या की बात कही गई है। मृतक के पिता धूम सिंह ने बताया कि दिन में लगभग 11 बजे ही सनी सिंह को फोटोग्राफर बब्बन लेकर निकला था। आरोप लगाया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी महिला शकुंतला व उसकी पुत्रियों रोशनी व चांदनी ने बब्बन के साथ मिलकर साजिश रचकर सनी की हत्या कर दी। फिर शव को बड़ी बुआ क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया।