फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Joy firing in procession, Jathedar injured

शोभायात्रा में हर्ष फायरिंग, जत्थेदार घायल

Mon, 02 Jan 2017 10:00 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Joy firing in procession, Jathedar injured
फैजाबाद में सोमवार को गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव जलूस के दौरान गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद एसएसपी सिटी को मामले की जानकारी देते चश्मदीद। - फोटो : अमर उजाला
हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट तक की सख्ती के बावजूद घटनाएं नहीं थम रहीं है। यहां शहर के खिड़की अली बेग इलाके में गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव को लेकर शोभायात्रा की शुरू होते ही हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग में पंजाब प्रांत से जत्थे के साथ आए एक शख्स को गोली लग गई।
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग लाइसेंसी असलहे से की गई है। लाइसेंस रद्द कराने की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली के रिकाबगंज चौराहा-कसाबबाड़ा रोड स्थित खिड़की अली बेग के गुरुद्वारे दुख निवारण से गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर भ्रमण के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए समुदाय के साथ विभिन्न प्रकार के करतब, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए स्कूली बच्चे एकत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे जैसे ही शोभायात्रा रिकाबगंज चौराहे की ओर रवाना हुई, इसी दौरान पालकी पर सवार एक शख्स ने खुशी में रिवाल्वर से फायर करना शुरू कर दिया। एक गोली शोभायात्रा में अपने साथियों के साथ चल रहे पंजाब प्रांत से आये जत्थे के एक सदस्य के दाहिने बाजू में जा लगी और शोभायात्रा में भगदड़ मच गई।

फायरिंग करने वाला शख्स मौके से खिसक गया और यात्रा में शामिल लोगों ने सुरक्षा में साथ-साथ चल रही पुलिस की मदद से घायल जत्थेदार को एक बजकर 37 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंचाया। 

शोभायात्रा में फायरिंग की सूचना पर सीओ सिटी मौके पर पहुंच गये, जबकि एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंच घायल का हालचाल लिया और पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली। घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई।

जिला अस्पताल पहुंचे हरेन्दर सिंह ने बताया कि पंजाब प्रांत के तरनतारन स्थित सिटी कोतवाली क्षेत्र के बैरमा निवासी 55 वर्षीय दलवीर सिंह को गोली लगी है। दलवीर उनके साथ जत्थे में पंजाब से प्रकाशोत्सव में शामिल होने के लिए फैजाबाद आया था। 


एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि गोली से घायल जत्थेदार दलवीर सिंह का जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उपचार किया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। अभी तक की जांच में पता लगा है कि गोली लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गई है। पुलिस रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द कराने के लिए रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजेगी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed