{"_id":"bd5780bbd42e6b1723fc61a7e23501ad","slug":"jewelry-shop-robbery-disclosed-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान में डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकान में डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा मंडी में लगभग एक पखवारा पूर्व सराफा व्यवसायी की दुकान में डकैती का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने डकैतों के इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
उनसे 480 ग्राम चांदी और 2800 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस को गिरोह के छह सदस्यों की तलाश है, जिसमें गिरोह का सरगना मंगल पासी भी शामिल है, जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर है।
17 अक्टूबर की रात डकैतों के इस गिरोह ने पटरंगा मंडी स्थित सराफा व्यवसायी सुधीर सोनी की आभूषण की दुकान में डकैती डाल लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण व 45 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने से पूर्व गिरोह के सदस्यों ने एक चौकीदार व पीआरडी जवान के हाथ पैर बांध कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। पुलिस ने बताया कि डकैती को पड़ोसी जनपद बाराबंकी के मंगल पासी गिरोह ने अंजाम दिया था।
पटरंगा थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने बताया कि गिरोह के सदस्य रामलाल निवासी बुलबुलपुर थाना पटरंगा व राम सुचित निवासी पानापुर थाना टिकैतनगर बाराबंकी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने रामलाल से 230 ग्राम चांदी के टुकड़े व 1500 रुपये और रामसुचित के पास से 250 ग्राम चांदी व 1300 रुपये बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना मंगल पासी पानापुर थाना टिकैतनगर बाराबंकी का रहने वाला है, जो अभी फरार है।