{"_id":"57c1cba54f1c1ba435d4f4e2","slug":"injured-businessman-shot-dead-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की गोली से घायल व्यवसायी ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की गोली से घायल व्यवसायी ने तोड़ा दम
फैजाबाद
Updated Sat, 27 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरे चौकी क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों की गोली से घायल एक व्यवसाय की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
चौरे चौकी क्षेत्र के परोमा डिहवा निवासी देवतादीन मौर्य (50) पुत्र जगन्नाथ की बाजार में बीज की दुकान है। रोज की भांति शुक्रवार रात करीब साढे़ आठ बजे वह दुकान बंद कर घर वापस आ रहे थे। गांव से करीब 50 मीटर पहले ही सन्नाटे में बाइक सवार अज्ञात लोगों न देवतादीन को गोली मार दी और भाग निकले।
गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को स्थानीय लोेगों व परिवारीजनों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से देर रात देवतादीन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान प्रसाद मौर्य की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट हत्या की धारा में तरमीम की जाएगी। पुलिस अभी व्यवसायी को गोली मारने के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।