फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Idol found in sacks

बोरे में मिलीं मूर्तियां

Fri, 11 Sep 2015 11:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
इस रहस्यमय ढंग से हुई बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मूर्ति बरामदगी जैसी सूचना से इंकार किए जाने से पुलिस व मंदिर से जुड़े लोगों की भूमिका संदेहास्पद जरूर बन गई है।
विज्ञापन


मंदिर के गर्भगृह में मूर्तियां स्थापित दिख रही हैं और बोरे की मूर्ति भी मंदिर में ही रखी गई है। पिछले पांच सितंबर को रामधाम मंदिर से जुड़े आरईएस के जेई लक्ष्मी प्रसाद यादव ने बताया था कि मंदिर के महंत रामदास सिद्धार्थनगर गए थे।
विज्ञापन


मंदिर में रहकर पढ़ाई कर रहे रामू यादव ने उन्हें घर पर आकर मंदिर की मूर्ति चोरी होने की जानकारी दी थी। इस पर उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मंदिर आए तो देखा तो आरी से कटा ताला मंदिर के बगल पड़ा था और मूर्तियां गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस से पता लगा कि मूर्ति आधे घंटे में बरामद कर ली गई हैं। शाम को सिद्धार्थनगर से लौटे महंत रामदास भी मूर्तियों की न तो पहचान कर सके और न ही चोरी की बात कही थी।

कोतवाली पुलिस भी मूर्तियों के चोरी न होने और इस बाबत कोई तहरीर न मिलने की बात कही थी। जबकि क्षेत्रीय लोग मूर्ति चोरी होने और मंदिर में स्थापित मूर्ति की वास्तविकता पर संदेह जरूर जताते रहे।

क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे लोगों ने मंदिर से चंद कदम दूर एक बोरे को फाड़ते हुए बंदर को देखा तो उसे भगाया और जब बोरे में झांका तो मूर्तियां दिखीं। इसकी सूचना पुलिस व मीडिया कर्मियों को दी तो नयाघाट चौकी के दीवान आए और बोरी को उठाकर मंदिर में रखवाकर चले गए।

देर शाम तक कोई पुलिस अधिकारी नहीं आया। क्षेत्र के लोग बोरे में मिली मूर्ति को ही मंदिर की वास्तविक चोरी गई मूर्ति मान रहे हैं। कोतवाल अयोध्या नरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई सूचना नहीं मिली है।


मूर्ति कब चोरी हुई यह भी पता नहीं है। जबकि सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी का कहना है कि बोरे में मूर्ति मिलने की सूचना मिली है। मंदिर वालों की मूर्ति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed