फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gush eating a candidate in the race, dropped soldier recruitment

क्लोन चेक देने वाले शातिर के घर छापा, फरार

Tue, 24 May 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 24 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gush eating a candidate in the race, dropped soldier recruitment
रुपये - फोटो : DEMO Pics
चेन्नई स्थित पीकेएस नामक कंपनी के चेकों का क्लोन बनाकर 65 लाख रुपये की रकम उड़ाने के मामले में चेन्नई पुलिस को मुख्य आरोपी हरवंश सोमवार को भी नहीं मिला। वह यहां एक हैदराबाद से जुड़ी संस्था के साथ बिजली ठेकेदारी का काम करता है, लेकिन कभी चेन्नई नहीं गया, जांच में सामने आया है कि उसे भी चेक देने वाला शातिर कोई और है।
विज्ञापन


हरवंश की तलाश में पुलिस ने उसके घर समेत संभावित ठिकानों पर छापा मारा। अब तलाश का जिम्मा रुदौली पुलिस व जिले की क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। चेन्नई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को क्लोन चेक अपने खाते में लगाने वाले आरोपी रामबचन को गिरफ्तार कर पांच दिन की ट्राजिंट रिमांड हासिल की थी।
विज्ञापन


चेन्नई स्थित पीकेएस नामक कंपनी का वहीं के इंडियन बैंक शाखा में खाता है। इसी खाते से कंपनी के नाम चेकबुक निर्गत की गई थी। किसी ने निर्गत चेकबुक का क्लोन चेक तैयार कर लिया और इन्हीं क्लोन चेकों के सहारे कंपनी के खाते से रकम उड़ाने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी को खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई तो जाचं में पता चला कि चेकबुक तो कंपनी के पास है। क्लोन चेक बनाकर कंपनी को चूना लगाने की रिपोर्ट रायपट्टा थाने में दर्ज कराई गई। इसी बीच रुदौली पीएनबी की  खंडासा  थाना क्षेत्र के तुलापुर निवासी रामबचन गौतम के खाते में कंपनी के खाते से पांच लाख छह हजार एक सौ एक रुपये की रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।


इसके बाद वहां का क्राइम ब्रांच के निरीक्षक सत्यशीलन व उपनिरीक्षक भाष्कर कोटनरमन टीम के साथ फैजाबाद के लिए रवाना हुए। जनपद पहुंची चेन्नई क्राइम ब्रांच की टीम ने रुदौली क्षेत्र के रामबचन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed