फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   girl's kidnapping, rape fears

छात्रा का बस्ती से अपहरण, रेप की आशंका

Fri, 22 Sep 2017 10:41 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 22 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
girl's kidnapping, rape fears
शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर युवती के मिलने के बाद जिला अस्पताल में सीएमएस से युवती के बारे में जानकारी लेते एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया। - फोटो : अमर उजाला
मां से झगड़ा कर घर से बाहर निकली एक छात्रा का अपहरण कर उसे फैजाबाद में नगर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह लोगों ने छात्रा को अस्त-व्यस्त हालत में बेहोश देखा तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर आई यूपी 100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद होश में आई छात्रा ने आपबीती सुनाई। उसके सिर समेत नाजुक अंगों पर चोट के निशान हैं, मगर वह यह नहीं बता पा रही है कि चोट कैसे लगी और बेहोश कैसे हुई।
विज्ञापन


सिर्फ इतना याद है कि गुरुवार दोपहर को मां से झगड़ा कर जैसे ही गांव के बाहर सड़क पर आई एक बाइक सवार उसे दबोच बाइक पर लेकर भागने लगा। पुलिस मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने का बात कर रही है, बाद में जांच रिपोर्ट आने पर ही रेप आदि धाराएं जोड़ी जाएगी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी व सीओ बीकापुर ने पीड़िता का बयान भी दर्ज किया। पुलिस मामले को संदिग्ध भी मानकर चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गुरुवार की अपराह्न करीब 2:30 बजे मां से किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर घर से निकली थी। काफी देर तक छात्रा के न लौटने पर अनहोनी की आशंका में परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

शुक्रवार की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर रेलवे ट्रैक के पास स्थानीय लोगों ने अस्त-व्यस्त व बेहोशी की हालत में युवती के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई, जहां उसका इलाज शुरू हुआ। 

पुलिस के मुताबिक छात्रा के होश में आने के बाद उसके परिवारीजनों को सूचित किया गया। परिवारीजनों के पहुंचने पर छात्रा का जिला महिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों व पुलिस के अनुसार छात्रा के सिर सहित शरीर के नाजुक अंगों में भी चोटें आई हैं। इसलिए पुलिस रेप की आंशका जता रही है। फिलहाल अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

पीड़िता के अनुसार गुरुवार को घर से निकलने के बाद एक युवक ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया, उसके बाद वह कैसे बेहोश हुई और चोटें आईं, उसे कुछ मालूम नहीं चल पाया। किन परिस्थितियों में वह रात भर रही, बस्ती से फैजाबाद कैसे पहुंची, इन सब सवालों का जवाब वह नहीं दे सकी।

पीड़िता का यह बयान पुलिस को भी हजम नहीं हो रहा है। सूचना पाकर एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया, सीओ बीकापुर आभा पांडेय, कोतवाल नगर अमर सिंह आदि जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ ने पीड़िता का बयान अस्पताल में ही दर्ज किया है। 


छात्रा की हालत देखकर रेप का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। छात्रा स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रही है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर अभी अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच रिपोर्ट आने पर बदलाव किया जाएगा। -अनिल सिंह सिसौदिया एसपी सिटी, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed