फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Four robbers of Bavaria gang arrested

बावरिया गिरोह के चार डकैत गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four robbers of Bavaria gang arrested
इस डकैती में डेढ़ दर्जन महिला-पुरुष जख्मी हुए थे, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। बदमाशों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा और लूटा गया सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए शातिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के घुमंतू कंजड़ गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी आरएस गौतम व सीओ सिटी यमुना प्रसाद ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस डकैतों की तलाश में निकली थी।
विज्ञापन


शनिवार की रात अयोध्या कोतवाल व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने अयोध्या कोतवाली के बाईपास भीखी का पुरवा के निकट स्थित गन्ने के खेत के पास संदिग्ध हालत में बैठे आठ-दस को देखा और घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके से पश्चिम उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद स्थित विधूना थाना क्षेत्र स्थित कुदरकोट गांव निवासी सगे भाइयों साजिद व साहबान, नजाकत व तौहीद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके बाकी के साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि ये लोग अपने जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित बेला निवासी आमिर उर्फ पप्पू के गिरोह में काम करते हैं। गिरोह में बेला औरैया, ठठिया कन्नौज व रसूलाबाद कानपुर देहात के लोग काम करते हैं। शातिरों ने अमावस की रात अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के आशापुर मजरे बेलदार का पुरवा निवासी होमगार्ड जवान बरसाती यादव व बगल के गांव शहिनवां निवासी दीनानाथ सिंह के घर डकैती की वारदात अंजाम दी थी।

गहने, जेवर व कीमती सामान लूटने के बाद गैस एजेंसी के बगल गन्ने के खेत में छिप गए और वहां से मसौधा पहुंचे। फिर ट्रेन के सहारे सुलतानपुर पहुंच गए। बाद में सुलतानपुर के कटका व डोडापुर में डकैती डाली। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के कब्जे से क्षेत्र स्थित सूखे कुएं से वारदात में प्रयुक्त खून लगा डंडा, जेवरात, दो मोबाइल, घरेलू कागजात व एचएमटी घड़ी बरामद हुई है।

कोतवाली क्षेत्र में हुई डकैती में गिरोह का सरगना औरैया जनपद के बेला थाना क्षेत्र स्थित बेला निवासी आमिर उर्फ पप्पू, कन्नौज के ठठिया थाने के जैनपुर निवासी सोएब व साहिल साथ थे। इनकी तलाश कराई जा रही है। टीम को डीआईजी ने दस हजार व एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

गिरफ्तारी में शामिल टीम
डकैत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली टीम में अयोध्या कोतवाल राम स्वरूप कमल,दर्शननगर चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी मुन्ना कुमार के साथ बलवंत सिंह, मुकेश यादव, बालकुश, नितिन सिंह, धर्मराज शर्मा, धमेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।  


प्रदेश में घूम-घूम कर डालते हैं डकैती
पश्चिम उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के बेला निवासी आमिर उर्फ पप्पू का यह गिरोह घुमंतू कुंजड़ जाति के युवकों का सक्रिय गिरोह है। जो प्रदेश भर में घूम-घूमकर डकैती की वारदात को अंजाम देता है। वारदात को अंजाम देने का तरीका हूबहू दहशत के पर्याय माने जाने वाले राजस्थान के बावरिया गिरोह की तरह होता है। गिरोह घर का दरवाजा खुलवाने के बाद डंडों व लोहे की राड से परिवार के सदस्यों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दहशत फैलाता है और फिर बक्सा, आलमारी की चाभी हासिल कर कीमती गहने-जेवरात व अन्य सामान समेट कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed