{"_id":"5a087e7c4f1c1b3c3d8b6e5d","slug":"four-people-arrested-due-to-vehicle-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देसी तमंचा, सात कारतूस समेत चोरी की पांच बाइकें भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधियों पर कई केस दर्ज हैं।
एसएसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि रौनाही थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को सूचना मिली कि वाहन चोरों का एक गिरोह ग्राम कोला के आगे झील की पुलिया के पास चोरी के वाहनों को बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम शनिवार रात करीब 10:45 बजे, वहां पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर दो फायर झोंक दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश वर्मा व लक्ष्मण वर्मा निवासी मान का पुरवा थाना हैदरगंज, संजय वर्मा निवासी निहाल का पुरवा थाना पूराकलंदर व अनीस वर्मा निवासी नेतवारी चतुरपुर थाना तारुन के रूप में हुई।
विज्ञापन
इनमें राजेश वर्मा के पास से एक देसी तमंचा व कारतूस, लक्ष्मण के पास देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें बरामद की। दोनों ने बताया कि चोरी में एक और साथी अखंड तिवारी भी शामिल है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार नकद ईनाम देने की घोषणा की है।