{"_id":"57d4500d4f1c1b3d3b31bb80","slug":"four-lakh-jewelery-looted-from-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से लूटे चार लाख के जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से लूटे चार लाख के जेवरात
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा-रानीबाजार मार्ग पर शनिवार शाम एसयूवी व बाइक सवार लुटेरों ने एक सराफा व्यवसायी से सोने-चांदी के जेवरातों से भरा एक झोला लूट लिया और मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
आसपास के मार्गों की नाकेबंदी करवा दी गई है। लूटे गए जेवरों की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के महावां निवासी सराफा व्यवसायी संतोष सोनी की थाना क्षेत्र के ही रानीबाजार क्षेत्र स्थित विकासनगर में सराफा की दुकान है।
रोज की तरह वह शाम को अपनी दुकान बंद कर सोने व चांदी के जेवर एक झोले में रखकर अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। शाम लगभग सात बजे मसौधा-रानीबाजार रोड पर बरवां गांव के पास पीछे से आई एक एसयूवी ने सराफा व्यवसायी के मोटर साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। एसयूवी में चार लोग सवार थे। इसी बीच बाइक सवार चार लोग मौके पर पहुंचे और सराफा कारोबारी का झोला छीनकर भाग निकले। सूचना पाकर पूराकलंदर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी गई।
वारदात के बाद भागे बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने क्षेत्र के नाकेबंदी करवा तलाशी व जांच शुरू कराई। पीड़ित सराफा व्यवसायी संतोष का कहना है कि झोले में 10 तोला सोने और दो किलो चांदी के जेवर रखे थे।
जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पूराकलंदर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। नाकेबंदी करवा कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है।