फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Five years imprisonment to six in attack

जानलेवा हमले में छह को पांच साल की कैद

Sat, 24 Sep 2016 10:37 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 24 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Five years imprisonment  to six in attack
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
जानलेवा हमले में कई लोगों को घायल कर देने के मामले में कोर्ट ने छह लोगों को दोषी पाते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा दी है। प्रत्येक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी हुआ है। यह फैसला अपर जिला जज रूपचंद्र राम की कोर्ट से हुआ। मामला गोशाईंगंज थाने के गांव रामपुर बुजुर्ग का है। 
विज्ञापन


एडीजीसी अजय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना 6 जून 2012 को रात की है। वादी जगनारायन ने एफआईआर में आरोप लगाया था कि उसके गांव के सूर्यनाथ उर्फ करिया, सुजीत यादव, रामपाल यादव, वासुदेव यादव, जगदीश पाल, अशोक उर्फ नाटे ने उसे तथा उसके चाचा राजदेव यादव, भाई शिव नरायन, माता करना देवी व भाभी गायत्री देवी पर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी व फरसा से जानलेवा हमला बोल दिया था जिसमें सबको गंभीर चोटें आई थीं। कोर्ट ने सुनवाई को बाद दोषी पाते हुए सबको सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed