{"_id":"583f17c74f1c1bb61fde6ef7","slug":"five-pistols-two-revolvers-including-the-three-smugglers-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पिस्टल, दो रिवॉल्वर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच पिस्टल, दो रिवॉल्वर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने असलहा तस्कर गिरोह का किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध असलहों के खेप की तस्करी की तहकीकात में जुटी सूबे की एसटीएफ टीम ने एक असलहा तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। जनपद व पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर से तीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच पिस्टल व दो रिवाल्वर बरामद की है। दो के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी उदयशंकर ने बताया कि एसटीएफ लखनऊ की टीम ने नगर कोतवाली के देवकाली बाइपास स्थित यश पेट्रोल पंप के पास से अवैध असलहों की खेप की डिलेवरी लेने आए मनोज तिवारी निवासी दौलतपुर एकसारा मड़िया थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकरनगर व रोहित सिंह उर्फ बाबू निवासी देवकाली रोड नगर कोतवाली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एसटीएफ टीम ने पांच पिस्टल व दो रिवाल्वर बरामद की है।
एसटीएफ के उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा की ओर से नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पकड़े गये मनोज तिवारी व रोहित सिंह उर्फ बाबू के अलावा इस असलहा तस्करी गिरोह में शहनवाज निवासी भागलपुर बिहार, देवी सिंह निवासी खंडवा मध्यप्रदेश, गौरी पांडेय निवासी गोशाईगंज व अब्बास उर्फ डॉक्टर निवासी जलालपुर मजार मस्जिद के पास अंबेडकरनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
गिरोह के शहनवाज व देवी सिंह बिहार तथा मध्य प्रदेश से अवैध असलहों की खेप लाकर इन सबकों सप्लाई करता है और यह लोग क्षेत्र में अवैध असलहों की बिक्री करते हैं। पकड़े गए अवैध असलहे आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल के लिए खपाये जा रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि मनोज व रोहित के खिलाफ नगर कोतवाली में आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। दोनों का चालान किया जा रहा है।