फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Farmer committed to suiside

कर्जदार किसान ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmer committed to suiside
zimmerman gun - फोटो : reuters

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव मईनुद्दीनपुर निवासी अधेड़ किसान ने रविवार देर शाम लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ा लिया। किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


वहीं, परिवारीजनों ने बताया कि मृतक किसान सहकारी समिति व बैंक का कर्जदार था। उसी से परेशान रहते थे। गांव मईनुद्दीनपुर निवासी प्रमोद सिंह (48) पुत्र राम किशोर सिंह काफी दिनों से परेशान था। प्रमोद के परिवार को भरण पोषण खेती किसानी से होता था।
विज्ञापन


रविवार देर शाम तकरीबन पौने सात बजे प्रमोद ने घर में ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव के साथ ही लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी प्रमिशा सिंह ने बताया कि प्रमोद सहकारी समिति व बैंक के कर्जे से परेशान थे। कितना का कर्जा था, उन्हें नहीं पता, वसूली वाले आते थे। जिसे लेकर वे परेशान रहते थे। मृत किसान के दो बच्चे है। बड़ा लड़का प्रवीण सिंह (22) मसौधा चीनी मिल में प्राइवेट जॉब करता है।


छोटा लड़का नवीन सिंह (18) इंटर पास कर चुका है और पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। बड़ी पुत्री विद्या सिंह का विवाह हो चुका है। प्रमिशा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री है। मृत किसान पांच छह बीघा का कास्तकार था। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed