फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fake ticket scam, many questioned

फर्जी रेल टिकट घोटाले में कई से पूछताछ

Tue, 28 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fake ticket scam, many questioned
रेलवे स्टेशन पर फर्जी टिकट घोटाले की जांच के लिए मुख्यालय से एक टीम आने से हड़कंप मचा हुआ है। करीब तीन साल पहले रेल खिड़कियों से फर्जी टिकट बेचने का यह खेल फैजाबाद और अकबरपुर में हुआ था। घोटाला 35 से 40 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है।
विज्ञापन


सुबूतों के साथ इसकी शिकायत करीब सात माह पहले लखनऊ, दिल्ली और रेल मंत्रालय से की गयी थी। हालांकि ऊंची रसूख रखने वाले एक अधिकारी सहित सात-आठ कर्मियों की नौकरी पर खतरा आया तो शिकायत को ही दबाने का प्रयास शुरू हो गया था।
विज्ञापन


अब करीब छह माह बाद रेल मुख्यालय से जांच टीम पुराने दस्तावेजों को लेकर यहां पहुंची है। सोेमवार को कईयों से पूछताछ हुई है। सूत्रों के अनुसार, चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ने सोमवार को टिकट वितरण करने वाले एक कर्मचारी का बयान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी से पूछताछ की। जांच में सामने आ रहा है कि सबूत मिटाने के लिए स्टेशन पर मौजूद होने वाले तत्संबंधी सभी दस्तावेज जला दिये गये हैं। लेकिन रेलवे से जुड़े जिस शख्स ने गोपनीय शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है, उसने घोटाले से जुड़े सभी सबूतों की प्रतियां भेज रखी है।


इसी आधार पर फर्जी टिकट का खेल करने वाले प्रमुख कर्मचारियों से अब पूछताछ शुरू हुई है। जांच अधिकारी ने अपना नाम व पद न उजागर करने की शर्त पर कहा कि यह तो तय है कि घोटाला हुआ है। फर्जी टिकट बेचकर रेलवे राजस्व को करीब 35 से 40 लाख रुपये की चपत लगायी गयी है। इसमें सात-आठ लोगों की बर्खास्तगी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed