फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   entered the house beaten Saas-bahu in drunken posotion

नशे की हालत में घ्ार में घुस सास-बहू को पीटा

Sun, 28 Feb 2016 12:13 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक शराबी युवक ने घर में घुसकर सास-बहू की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे पड़ोसी युवक को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रतनपुर गांव में रहने वाली मंजू शुक्ला पत्नी स्वर्गीय मान्धाता शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गांव का ही रहने वाला जयप्रकाश शुक्ल उर्फ गुड्डू उसके घर में घुस आया और उसे पीटने लगा। मंजू की बीमार सास ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इस पर मंजू की सास ने जयप्रकाश के घर जाकर उसकी शिकायत की। इससे गुस्साया जयप्रकाश अपने भाई सत्यप्रकाश, चाचा संतोष व शेष कुमार के साथ फिर मंजू के घर पहुंचा और सास-बहू को पीटने लगा। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी अंजनी पुत्र श्रीकांत बीचबचाव कराने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपियों ने उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। कुछ देर बाद घर पहुंचे मंजू के देवर व ससुर घायलों को लेकर थाने गए। मवई एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जयप्रकाश, सत्यप्रकाश, संतोष शुक्ल व शेष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को अस्पताल भेजा है। एसओ ने बताया कि, जयप्रकाश सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed