{"_id":"5717b8b24f1c1b13538b4856","slug":"dubai-sent-youths-from-fake-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात लगा युवकों को भेजा दुबई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कागजात लगा युवकों को भेजा दुबई
फैजाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में मोटी तनख्वाह का झांसा देकर फर्जी कागजात के सहारे रुदौली निवासी युवकों को दुबई भिजवा दिया गया। विदेश भिजवाने के नाम पर लाखों की रकम ऐंठने की असलियत खुलने पर किसी तरह परिवारवालों की मदद लेकर पीड़ित वापस घर पहुंचे।
पीड़ितों न रकम वापस मांगी तो सभी को धमकाया गया। शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, कूटरचना व धमकी की रिपोर्ट लिखी है।
कोतवाली क्षेत्र के ऐहार निवासी भगवानबख्श सिंह ने बताया कि कोतवाली के कटरा मोहल्ला निवासी रियाज उर्फ राना, इमरान, शेखर व मिताइल ने क्षेत्र के युवकों को दुबई में नौकरी दिलाने की बात कही और उनके लड़के लाल बख्श समेत प्रत्येक से 90-90 हजार रुपये वसूल लिये।
सभी से 18 सौ रियाल प्रतिमाह वेतन और रोजाना चार घंटे ओवरटाइम के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराया गया। चारों ने सभी को वीजा आदि उपलब्ध कराया गया। मिताइल यहां से उनके लड़के समेत छह को लेकर गया। दो लोगों को तो दिल्ली हवाई अड्डे से वापस कर दिया गया और चार लोगों को साथ लेकर वह दुबई पहुंच गया।
विज्ञापन
दुबई पहुंचने पर वहां काम कर रहे एक पाकिस्तानी ने बताया कि इन लोगों को वीजा व एग्रीमेंट आदि फर्जी हैं। पीड़ितों ने अपने परिवार वालों से संपर्क किया और उनको किसी तरह वापस लाया गया। रकम वापस मांगने पर धमकी दा जा रही है। जिसके चलते रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई है।
बुधवार को एसएसपी के पीआरओ केपी ओझा ने बताया कि लालबक्श पुत्र भगवान बक्श निवासी ऐहार की शिकायत पर रुदौली पुलिस ने रियाज उर्फ राना निवासी मोहल्ला कटरा समेत चार के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी करके बीजा और फर्जी एग्रीमेंट कराने और 90-90 हजार रुपये वसूलने तथा वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को मामले की विवेचना तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।