फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   did not give copies beaten five teachers

बोर्ड की कॉपियां नहीं देने पर पांच शिक्षकों को पीटा

Fri, 05 Feb 2016 11:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
did not give copies beaten five teachers
राजकीय इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा भवन परिसर में शुक्रवार दोपहर घुसकर कुछ युवकों ने यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां मांगी, विरोध करने पर पांच शिक्षकों से भिड़ गए। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। पीड़ित शिक्षकों का आरोप है कि हमलावर असलहे से लैस थे, वे परीक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने चाहते थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर युवकों ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि कॉलेज के मैदान खेल रहे थे, कुछ छात्रों से विवाद के बाद शिक्षकों ने पहुंचकर हमला किया है। मौके पर सीओ सिटी ने मामले की छानबीन की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शिकायत में खेल शिक्षक अभिषेक सिंह, शेष नरायन मिश्र, अवनीश पांडेय, शिव प्रताप व यदुनाथ यादव का कहना है कि शुक्रवार को वह लोग कॉलेज परिसर में परीक्षा भवन के पास खड़े थे। इसी दौरान बाहर से रुहेल खान, सुहेल खान, शाहिल, राजू उर्फ पप्पू समेत 20 लोग लाठी-डंडा व धारदार हथियार के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू उर्फ पप्पू ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियां मांगते हुए अन्य जानकारी के बाबत पूछा तो उन लोगों ने गोपनीयता का हवाला देकर जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस पर लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी।

बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र व कॉपियों की सुरक्षा में तैनात सिपाही राजकुमार व उसके साथी समेत कुछ छात्रों ने उन लोगों की जान बचाई। मारपीट में इन सभी को चोटें आई है। हमलावर असलहा लहराते हुए धमकी देते भाग गए।

वहीं दूसरे पक्ष के ऋषि टोला निवासी तारिक की शिकायत में आरोप है कि मोहल्ले के लड़कों को जीआईसी ग्राउंड में खेलने से रोका जा रहा है। इसी बात को वे लोग पूछने पहुंचे तो कॉलेज के लड़कों व शिक्षकों ने दौड़ा लिया और मारापीटा।


ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाए। इस बाबत नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed