{"_id":"e43d0e002421958d50508cd5481d7c17","slug":"demolition-of-the-shrines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल पर की तोड़फोड़
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली कोतवाली के शुजागंज चौकी क्षेत्र के कोटरा गांव में बुधवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सूचना पर कोतवाल व एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे। चौकी में अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
बताते हैं कि गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे बने एक पूजा स्थल पर रोज की तरह शाम को लाउडस्पीकर पर आरती बज रही थी। इसी बीच दो युवक पहुंचे और लाउडस्पीकर व उसकी बैटरी आदि तोड़ कर फेंक दिया और धमकी देते हुए चलते बने।
घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे की है। इसकी सूचना पर रुदौली कोतवाल गजेंद्र पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार व उप जिलाधिकारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल का कहना है कि पूजा स्थल की देखरेख करने वाले रामरूप ने गांव के ही गैर संप्रदाय के दो लोगों के नाम बताए हैं, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर हालात शांत है।