फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deceived in the name of holding 35 million

हिस्सेदारी के नाम पर ठगे 35 लाख

Mon, 04 Jan 2016 10:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
लाखों की कमाई का झांसा देकर एक पोल्ट्री फार्म संचालक ने शहर निवासी एक कारोबारी से 35 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। मामले की जानकारी होने पर कारोबारी ने रकम वापस मांगी तो धमकाया गया और रकम वापस करने से इंकार कर दिया गया। कैंट पुलिस ने एक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की कौशलपुरी कॉलोनी फेज एक निवासी रमेश कुमार शुक्ला का कहना है कि कुछ साल पहले उनकी महमूद अहमद निवासी रामलीला मैदान थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी से मुलाकात हुई थी। महमूद पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़ा है। उसने पोल्ट्री के व्यवसाय में रकम लगाने को कहा और मोटा मुनाफा होने का वादा किया।
विज्ञापन


उन्होंने महमूद की बात पर भरोसा कर लिया और किश्तों में रकम का भुगतान करने लगा। 21 फरवरी 2013 से लेकर 3 नवंबर 2015 तक उन्होंने महमूद को किश्तों में कुल 35 लाख आठ हजार 285 रुपये का भुगतान किया। विश्वस्त लोगों से जानकारी मिली कि उनको बेवकूफ बनाकर ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो उन्होंने महमूद पर रकम वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पहले तो महमूद आनाकानी करता रहा और फिर धमकी देने लगा। मजबूर होकर पुलिस को तहरीर देनी पड़ी। सोमवार को एसएसपी के पीआरओ ने बताया कि पीड़ित रमेश ने कैंट थाने में महमूद के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed