फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dead bodies hung from a noose garden

हत्या कर बाग में फंदे से लटकाया शव

Sat, 29 Aug 2015 10:14 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ ने मृतक की शिनाख्त रौनाही थाना क्षेत्र के कोला गांव निवासी 35 वर्षीय ओमकार उर्फ बब्बल पासी के रुप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


प्रकरण में मृतक के भाई तथा उसकी पत्नी ने एक-दूसरे के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव कोला निवासी 35 वर्षीय ओमकार पासी उर्फ बब्बल पुत्र राम पियारे शुक्रवार सुबह अपनी चचेरी बहन पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव अमौना गया था।
विज्ञापन


उसके जीजा मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार दूसरी पहर ओमकार साइकिल से घर जाने की बात कहकर वापस गया। शनिवार सुबह जानकारी मिली कि गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में आम की डाल से फंदे से लटका एक शख्स का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके गले में लोवर का फंदा कसा हुआ है। मामले की जानकारी पर वह गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि लाश तो उनके साले ओमकार की है। लेकिन मौके से उसकी साइकिल व मोबाइल गायब मिला है। उसका पैर जमीन से छू रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

भाई ओम प्रकाश ने पूराकलंदर पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में ओम प्रकाश ने मृतक की पत्नी सीमा तथा उसी के मोहल्ला निवासी उसके मित्र रिजवान पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर मामले की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतक की पत्नी ने पति के भाइयों पर हत्या का आरोप मढ़ा है।

उसने आरोप लगाया कि ससुराल स्थित आबादी की जमीन पर उसके पति के बड़े भाई ओम प्रकाश तथा छोटे भाई ओमराज ने कब्जा कर रखा है। इसी के चलते वह बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है। जमीन की खातिर उसके जेठ व देवर ने ओमकार की हत्या कर दी और शव को पेड़ की डाल से लटका दिया।


थानाध्यक्ष पूराकलंदर दीपन यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। रिपोर्ट हासिल कर पड़ताल कराई जाएगी। एक पक्ष की शिकायत मिली है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed