फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Crop farmers had a heart attack, death

फसल की बर्बादी देख किसान को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crop farmers had a heart attack, death
सोहावल तहसील क्षेत्र के गांव कैल के मजरे पूरे ललक निवासी एक बुजुर्ग किसान को फसल बर्बादी देख हार्टअटैक पड़ा। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कैल के मजरे पूरे ललक निवासी किसान रामचतुर यादव (50) पुत्र रामबदल गुरुवार शाम गांव के बाहर स्थित अपने खेत पर गया था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले मौसम के बिगड़े मिजाज को लेकर हुई ओलावृष्टि से किसान के खेत में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल नष्ट हो गई थी। खेत पर पहुंचे अधेड़ किसान ने फसल की बर्बादी का मंजर देखा तो उसके सीने में तेज दर्द हुआ। मौके पर ही लड़खड़ाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पास के खेत में काम कर रहे गांव के ही राजेश कुमार यादव ने रामचतुर को खेत में पड़ा देख सूचना उसके परिवार को दी। उनके पहुंचने पर किसान को पीएचसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टर ने किसान की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन किसान को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किसान को मृत घोषित कर दिया तो परिवारीजन शव को लेकर गांव चले आये।


शुक्रवार सुबह परिवारीजनों ने मामले की जानकारी भदरसा चौकी पुलिस को दी तो शव का पोस्टमार्टम हुआ। पीएम रिपोर्ट में किसान की हृदयाघात से मौत की बात कही गई है। इस बाबत भदरसा चौकी प्रभारी जयशंकर पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत की बात बताई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed