फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car riders beaten fruit seller

कार सवार युवकों ने फल विक्रेता को पीटा लहराए असलहे

Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Car riders beaten fruit seller
बेनीगंज में विवाद के बाद जमा भीड़ को समझाते नगर कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज तिराहे पर शुक्रवार रात मामूली विवाद को लेकर कार सवार युवकों ने एक फल विक्रेता पर हमला बोल दिया। उसने देवकाली रोड स्थित धर्मस्थल में छिपकर बचने की कोशिश की तो हमलावरों ने वहां घुसकर इमाम को भी धमकाया।
विज्ञापन


हल्ला-गोहार पर दौड़े स्थानीय लोगों को देख हमलावर भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने रोड जामकर प्रदर्शन किया। मौके की नजाकत  देख सीओ सिटी ने नगर तथा अयोध्या कोतवाल समेत कैंट व आरजेबी पुलिस को मौके पर बुला लिया। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


मूलरूप से गोंडा जिला निवासी रफीक नगर कोतवाली के अमानीगंज आवास विकास कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रहता है और बेनीगंज तिराहे पर फल का ठेला लगाता है। रफीक का कहना है कि रात में कार सवार तीन युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और एक किलो सेब खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान को लेकर विवाद करने लगे और पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह देवकाली रोड स्थित धर्मस्थल की ओर भागा तो असलहा लिये नशे में धुत युवकों ने उसको दौड़ा लिया और धर्मस्थल में घुस गये। माजरा देख इमाम ने प्रतिवाद किया तो युवकों ने उनको असलहा दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया।

हल्ला-गोहार सुन आसपास के लोग धर्मस्थल की ओर दौड़े तो मौके की नजाकत देख हमलावर भाग निकले। बाद में पता चला कि उसके ऊपर जानलेवा हमला बेनीगंज एलआईसी ऑफिस के सामने रहने वाले मलिक ने कराया है।

धर्मस्थल में घुसने नाराज मोहल्ले के लोग चौराहे पर आ गये और भीड़ एकत्र हो गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो कई चौकी प्रभारियों के साथ सीओ सिटी, नगर कोतवाल मौके पर पहुंच गये और थाना प्रभारी कैंट, राम जन्मभूमि तथा अयोध्या कोतवाल को भी मौके पर बुला लिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और तहरीर ली। नगर कोतवाल एएम जायसवाल ने बताया कि फल विक्रेता ने बेनीगंज निवासी मलिक को नामजद कर तीन-चार अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed