{"_id":"6378410098e55b076aaaf41714771e9a","slug":"by-understanding-the-bavariya-giroh-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह का समझ युवक को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया गिरोह का समझ युवक को मार डाला
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में बुधवार की भोर में बावरिया-बावरिया... का शोर मचा तो लोगों ने एक युवक को पीटकर अधमरा कर दिया गया। थोड़ी देर बाद उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
मामला कैंट क्षेत्र के गांव कोटसराय के मजरे राजा का पुरवा का है। हमलावरों ने बाद में युवक को पहचाना तो उनके होश उड़ गए। मृतक की मां ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गांव के चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक आरोपी को भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव कोटसराय के मजरे राजापुर निवासी त्रिलोकी गौड़ का छोटा पुत्र प्रदीप कुमार गौड़ (20) की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी।
विज्ञापन
उसका इलाज चल रहा था। रोज की तरह प्रदीप मंगलवार रात अपने घर के सामने चारपाई पर सोया था। बुधवा भोर वह नित्यक्रिया के लिए उठा और सड़क को पार कर दूसरी ओर रहने वाले गोविंद सिंह के घर के पास पहुंच गया।
गोविंद ने बावरिया-बावरिया का शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर परिवार व आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए और युवक पर हमला बोल पिटाई शुरू कर दी। युवक को इतना मारा कि वह मरणासन्न हो गया।
बाद में घायल युवक की पहचान गांव के ही प्रदीप के रूप में पहचान होने पर हमलावरों के पैरों तले जमीन खिसक गई और भीड़ में शामिल लोग इधर-उधर खिसक गए।
सूचना पर प्रदीप का बड़ा भाई श्रीकिशन मौके पर पहुंचा और घायल प्रदीप को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर बाद ही घायल गोविंद को भी यही पर भर्ती कराया गया।
घटना की जानकारी पर प्रदीप के परिवारीजन अस्पताल पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने गांव व अस्पताल पहुंच मामले की जांच की है। उपचार के दौरान सुबह 10:30 बजे प्रदीप की मौत हो गई।
मौत के बाद परिवारीजनों व नाते-रिश्तेदारों में रोना-पिटना मच गया। पुलिस को दी तहरीर में मृतक प्रदीप की मां केशपती का कहना है कि उनके पति व गांव के गोविंद के बीच डेढ़-दो साल से अदावत चल रही है।
अक्सर गोविंद व उसके परिवार की ओर से मारपीट की जाती थी। बुधवार की भोर इसी अदावत को लेकर गोविंद ने उनके लड़के प्रदीप को बावरिया गिरोह का बदमाश बता घेर लिया और पीट दिया।
केशपती का आरोप है कि प्रदीप की हत्या की गई है। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी पर वह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
उपचार के दौरान घायल युवक प्रदीप की मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव के ही गोविंद सिंह समेत शिवशंकर सिंह, नरेंद्र सिंह व शेरू सिंह के खिलाफ पुरानी अदावत के चलते हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।