फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Boy died in accident in Faizabad

ट्रक ने किशोर को रौंदा, भीड़ ने किया पथराव

Sun, 26 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Boy died in accident in Faizabad
कोतवाली रुदौली के उमापुर मार्ग पर बकरी को बचाने में एक ऑटो पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


थाना मवई क्षेत्र के गांव सुखनंदन का पुरवा के रहने वाले रामबरन रविवार सुबह पत्नी रीता देवी (50) का रुदौली में एक्सरे कराने गए थे। इसके बाद वे दोपहर करीब एक बजे ऑटो से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


ऑटो रुदौली-उमापुर मार्ग पर बिगनिया पुल के पास पहुंचा ही था, इस दौरान ऑटो के सामने एक बकरी आ गई। बकरी को बचाने में ऑटो सड़क किनारे चली गई और पलट गई। ऑटो पलटने से चालक समेत चार लोगों में तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ऑटो को सीधा कर उसके नीचे दबी रीता देवी व अन्य को बाहर निकाला और दूसरे सवारी वाहन से सीएचसी रुदौली भेजवाया लेकिन रास्ते में ही रीता देवी की मौत हो गई। ऑटो में सवार रीता देवी के पति रामबरन व भटनीपुर निवासी राघव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


हादसे में ऑटो चालक पहले ही कूद गया था, जिससे वह बच गया। सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर रुदौली पुलिस समेत भेलसर चौकी इंचार्ज पहुंचे। चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने बताया कि हादसे में रीता की मौत हो गई है, शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed