फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Body found in river Sarayu

सरयू में मिली कालेज के लैब इंचार्ज की लाश

Wed, 07 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Wed, 07 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Body found in river Sarayu
मृतक की जेब से मिला आईकार्ड। - फोटो : अमर उजाला
झुनकी घाट के किनारे सरयू नदी में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति (55) का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी कोतवाल नंद हौसला यादव ने बताया कि लक्ष्मणघाट चौकी क्षेत्र स्थित झुनकी घाट पर भोर लगभग साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी।
विज्ञापन


बताया कि शव सीढ़ियों के नीचे गीली मिट्टी पर पड़ा था। शव के शरीर पर पैंट-शर्ट थी। पैंट में रखे परिचय पत्र के आधार पर उसकी पहचान बिहार के जहानाबाद के मगध यूनिवर्सिटी बोधगया के एसएस कॉलेज के लैब इंचार्ज आनंद शर्मा के रूप में हुई है। कागजातों में मिले फोन नंबर से परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


देर शाम तक उनके आने की संभावना थी। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शव के हाथ-पांव अकड़े हुए थे, मुंह व कान में बालू भरा था, जिससे दो-चार घंटे पूर्व का घटनाक्रम प्रतीत होता है। बताया कि परिवारीजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ मृतक आनंद शर्मा के पुत्र राजीव शर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पिता अक्सर अयोध्या दर्शन-पूजन के लिए आते रहे हैं। वह अयोध्या में स्वर्गद्वार स्थित सियापिया मंदिर में ठहरते थे।


बताया कि उनके पिता शनिवार को घर से निकले थे। उन्हें कोई गंभीर रोग नहीं था, सिर्फ लो ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। उनकी किसी से कोई रंजिश या विवाद भी नहीं था। बताया कि मंगलवार रात नौ बजे पिता की परिवारीजनों से बात भी हुई थी। सबकुछ सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed