फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bikers gang looted cash from two women

दो महिलाओं से बाइकर्स गैंग ने लूट ली नकदी

Mon, 08 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bikers gang looted cash from two women
लूट
जिले में सक्रिय बाइकर्स गैंग ने सोमवार को अलग-अलग मार्गों पर दो महिलाओं को अपना शिकार बनाया और दोनों से 40 हजार रुपये लूटकर भाग गये। एक घटना पूराकलंदर तो दूसरी बीकापुर में हुई।  
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र के करमा कोड़री की खातून बेगम उर्फ  रुखसाना मोतीनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रकम निकालने गई थी। खाते से 30 हजार रुपये निकालने के बाद उन्होंने इसे एक बैग में रख लिया और लगभग 12 बजे टेंपो से पूराकलंदर मोड़ पहुंची।
विज्ञापन


वहां से दूसरे टेंपो पर सवार होकर वह अपने घर जा रही थी कि थाने से दो सौ मीटर दूर मैनुद्दीनपुर गांव के मजरे महामल का पुरवा के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला का बैग छीन लिया और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी संकल्प शर्मा के साथ इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बैंक पहुंच सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की है।

एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर पड़ताल कराई जा रही है। वहीं बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर-उमरपुर मार्ग पर मलेथू कनक स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार तीन युवकों ने एक साइकिल सवार से 10 हजार रुपये छीन लिया।


पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामदयाल बनकट निवासी रामसुख यादव ने बताया कि रकम उसने एसबीआई बीकापुर से निकाली थी। रकम झोले में थी। लुटेरे झोला छीनकर उमरपुर बाजार की तरफ भाग निकले। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि जानकारी पर हलका दरोगा विजय प्रताप तिवारी को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed