{"_id":"e5e6b5e7e00b9ff1810a382e7624834d","slug":"bike-riders-killed-on-the-highway-collided-with-dead-animals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मरे जानवर से टकरा बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर मरे जानवर से टकरा बाइक सवार की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणतंत्र दिवस के दिन शाम को कैंट थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक सोहावल के गन्ना क्रय केंद्र बरवा अरकुना में गन्ना तौल लिपिक के रूप में कार्यरत था।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के खानपुर मसौधा मजरे भूपतिपुर निवासी राकेश कुमार वर्मा (44) साधन सहकारी समिति बिरौली के अध्यक्ष और मसौधा शुगर मिल में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सोहावल के गन्ना क्रय केंद्र बरवा अरकुना में गन्ना तौल लिपिक के रूप मे थी।
गणतंत्र दिवस की शाम वह अपनी बाइक से घर आ रहे थे, कि दराबगंज स्थित उर्मिला टेक्निकल संस्थान के पास एक मृत जानवर से टकरा उनकी बाइक हाईवे के डिवाइडर की ओर पलट गई। पीछे से आ रहे किसी वाहन ने सड़क पर गिरे राकेश को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।