फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bike collided with truck overtaking, death of two

ओवरटेक करने में ट्रक से टकराई बाइक, दो की मौत

Wed, 24 Apr 2019 10:59 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Wed, 24 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with truck overtaking, death of two
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
थाना कैंट के अयोध्या-लखनऊ फोरलेन पर मिर्जापुर गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना कैंट स्थित फोरलेन पर मिर्जापुर गांव के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार दो व्यक्ति आगे जा रहे ट्रक से टकरा गए। उनकी बाइक का हैंडल ट्रेलर में फंस गया, जिससे दोनों बाइक समेत करीब सौ मीटर तक घिसटते रहे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना  पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। अंत में उनके बाइक नंबर के आधार पर दोनों की पहचान संतराम (42) पुत्र रूपे निवासी विसुहिया खिरौनी थाना रौनाही व जगन्नाथ (45) पुत्र मगई निवासी पूरे रामस्वरूप विशनपुर सारा थाना रौनाही के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार एक निमंत्रण से अपने घर लौट रहे थे। कैंट थाना प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया। हादसे करने वाला ट्रक राजस्थान के नंबर का है, जिसे छोड़कर चालक फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed