फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Beatings with illegal construction, 10 injured

अवैध निर्माण को लेकर चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल

Sat, 04 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 04 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Beatings with illegal construction, 10 injured
मारपीट में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
आबादी की भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर उपजे विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पांच महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव के मध्य गाटा संख्या 425 आबादी सामान्य व 424 अनुसूचित जाति आबादी की भूमि है लेकिन यह भूमि गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


इसी भूमि पर गांव के झिंगुरी प्रसाद, दिलीप कुमार, सावन देई व केशरी प्रसाद ने भूमि को पाट कर अवैध कब्जा करने का प्रयास महीनों पूर्व किया। जिस पर गांव के राम संवारे सहित गांव के कई लोगों ने थाना महराजगंज, एसडीएम सदर व जिलाधिकारी से अवैध कब्जा रोकने की शिकायत की लेकिन पुलिस ने वादी गणों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बाद फिर झिंगुरी प्रसाद ने विवादित भूखंड पर लोहिया आवास का निर्माण शुरू करा दिया। जिस को राम संवारे पक्ष के लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो झिंगुरी पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडाें से हमला बोल दिया।

दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की इस घटना में राम संवारे, पुत्री वंदना, ज्ञानमती, लल्लन, श्याम कुमार, लल्ली देवी व झिंगुरी पक्ष से श्याम राजी, हेमलता, राजीव व अमरसेन घायल हो हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।


थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि घायलों में राम संवारे व लल्ली देवी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed