फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   beaten with sticks-poles, four injured

लाठी-डंडे से पीटा, चार घायल

Fri, 24 Jul 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में गुरुवार की सुबह जमीन कब्जा करने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के चार लोगों को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसमें दो महिलाओं सहित एक ही पक्ष के चार लोग घायल हो गये। घायलों में एक का हाथ टूट गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर चोटहिलों की डॉक्टरी कराई।
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार कादीपुर गांव के राजकुमार व शिवकुमार अपने घर के परिजनों के साथ सुबह लगभग सात बजे अपने ही गांव के आशिक अली के घर के सामने की भूमि पर बाड़ लगाकर कब्जा करने लगे जिसका विरोध आशिक अली व उनके परिवारीजनों ने किया तो भूमि कब्जा कर रहे लोग उन पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े।
विज्ञापन


जानकारों ने बताया कि आशिक अली (65) उनके बेटे इमामअली (38) इमाम अली की बेटी अफसाना (15) आशिक की पत्नी खतीजा (60) चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गये। एसओ केके गुप्ता ने बताया कि नवाब अली की तहरीर पर राजकुमार पाण्डेय, शिवकुमार, ऊषा व मोहिनी देवी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed