{"_id":"57dd884f4f1c1be97cd47de9","slug":"beaten-with-sticks-broke-into-the-home-of-elderly-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस बुजुर्ग दंपती को लाठी-डंडे से पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस बुजुर्ग दंपती को लाठी-डंडे से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र के संतनगर नौगवां चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम दबंगों ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से जमकर उत्पात मचाया। बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से पिटाई की और घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया।
इस दौरान चौराहे पर खड़े लोग तमाशा देखते रहे लेकिन किसी ने पिट रहे बुजुर्गों को बचाने की जहमत नहीं उठाई। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और घायल दंपती को अस्पताल भेजवाया।
पिछले 35 वर्षों से संतनगर नौगवां चौराहे पर रह रहे बुजुर्ग दंपती रामबरन विश्वकर्मा के घर पर शुक्रवार देर शाम बगल गांव के दबंगों ने धावा बोल दिया। घर का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया और लाठी-डंडे से बुजुर्ग दंपती को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच किसी ने 100 पर सूचना दी। जब मौके पर खंडासा थाने के एसआई सुदामा यादव सिपाहियों संग पहुंचे तो दबंग उनसे भी उलझ गए। एसआई की सूचना पर पहुंचे एसओ ओमप्रकाश सिंह ने मौके से हुकुम सिंह व विष्णु सिंह निवासी रायपट्टी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य भाग निकले।
घायल रामबरन विश्वकर्मा और पत्नी रमकला को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कब्जे की नियत से आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती को पीटा है।