फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Badagaav station found on the outer body of the young man

बड़ागांव स्टेशन के आउटर पर मिला युवक का शव

Mon, 06 Jul 2015 11:10 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद से पहुंचे जीआरपी दरोगा व सिपाहियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी और कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


स्टेशन के पूरब आउटर सिग्नल के पास ट्रैक से कुछ दूर करीब 40 वर्षीय युवक के पैर कटे शव को देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी फैजाबाद के सब इंस्पेक्टर श्यामदेव चौधरी और रुदौली चौकी से आरपीएफ के एसआई छोटेलाल पहुंच गये।
विज्ञापन


घटना क्षेत्र जीआरपी में होने पर दोनों ही बलों ने लोगों से पूछताछ की। लाइन के बगल गाजर घास में औंधे मुंह पड़ी लाश की शिनाख्त नहीं हुई तो जीआरपी ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ागांव के रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएन तिवारी ने बताया कि शव की सूचना फैजाबाद को दी गई थी। जीआरपी के कांस्टेबलों संतोष यादव व अशोक यादव के साथ पहुंचे सब इंसपेक्टर श्याम देव चौधरी ने बताया कि शरीर पर नीली-सफेद धारीदार शर्ट व ब्राउन रंग की पैंट है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed