{"_id":"7c3fe5b5eb3a78e35a0d56b94a8d6a66","slug":"ac-coach-bag-stolen-the-female-passenger-caught-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोच में बैग चुराया महिला यात्री ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसी कोच में बैग चुराया महिला यात्री ने दबोचा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
उत्सर्ग एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर रही एक महिला ने हिम्मत दिखाकर चलती ट्रेन से बैग चुराकर भाग रहे बदमाश को दूसरे कोच में दौड़ाकर पकड़ लिया। फैजाबाद में ट्रेन रुकी तो महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला ने बैग और उसमें रखा सारा सामान खुद ही बरामद कर लिया और जीआरपी को तहरीर दी। जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर युवक का चालान कर दिया है। मामले की तफ्तीश अकबरपुर भेज दी गई है।
उत्सर्ग एक्सप्रेस (18191) के एसी कोच ए-1 में सोमवार की रात एक महिला लिली सिंह यात्रा कर रही थीं। वह लखनऊ जा रही थीं। रात में सोते समय अकबरपुर से गोसाईगंज के बीच किसी ने उसका बैग उड़ा लिया।
विज्ञापन
आंख खुलने पर बैग की तलाश में जुट गयीं। ट्रेन का स्टॉपेज सीधे फैजाबाद में होने के कारण बदमाश बीच रास्ते में भाग नहीं सका। इसी बीच लिली बैग तलाशते हुए ट्रेन के दूसरे कोच में पहुंची जहां छिपे बदमाश को बैग सहित पकड़ लिया।
इसके बाद फैजाबाद में ट्रेन रुकने पर लिली उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंची और तहरीर के साथ उसे सौंप दिया। जीआरपी एसओ ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम बाबूलाल निवासी सेनपुर चौराहा, थाना भीटी, जिला अंबेडकरनगर बताया है।