फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पोल से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन घायल

पोल से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन घायल

Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पोल से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन घायल
हैदरगंज। बिजली के खंभे से गिरकर गुरुवार को एक प्राइवेट लाइनमैन घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र केरालाल खां में कार्यरत प्राइवेट विद्युत कर्मी राकेश सिंह (32) शीलाकापुरवा के पास विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था।


लाइनमैन जैसे ही पोल पर चढ़ा, उसे जोरदार झटका लगा वह नीचे गिर गया। हालांकि लाइनमैन ने विद्युत उपकेंद्र लाल खां से शटडाउन लिया था। बताया गया कि कहीं पर किसी ने दो फीडर से बिजली लेने के चक्कर में जोड़ा तो इधर भी करंट आ गया, जिससे वह झटका खाकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन



घायल प्राइवेट विद्युत कर्मी राकेश सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अवर अभियंता आदित्य कुमार ने घटना के बारे में बताया लेकिन दो फीडरों से बिजली के चलते घटना होने की बाबत जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed