फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   युवक की बाग में धारदार हथियार से हत्या

युवक की बाग में धारदार हथियार से हत्या

Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
युवक की बाग में धारदार हथियार से हत्या
रुदौली। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के जमुनियामऊ गांव के एक युवक की बुधवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक गांव में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह उसका शव बाग में मिला। सिर व चेहरे पर पड़े निशान को देख लोगों ने धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हत्या की वजह व हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार शाम जमुनियामऊ गांव के साधुसरण का पुत्र सचिन रावत (18) गांव के पटेसर रावत के घर बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सचिन घर वापस नहीं आया तो परिवारजनों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में गई एक बालिका ने लाश देखी।

गोहार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान सचिन के रूप में की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार सचिन रात में गांव के बाहर चाचा माधव शरण से मिला था। माधव शरण के मुताबिक उसने कहा आप चलें, हम घर आ रहे हैं।

डॉग स्कवॉयड व फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही मौके पर डॉग स्कवॉयड व फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। दोपहर को एसपी ग्रामीण ने भी मौका मुआयना किया और परिवारजनों से मिलकर हत्या के कारणों पर बात भी की।


अभी तक हत्या की वजह व हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। रुदौली कोतवाल जयबीर सिंह ने बताया मृतक के चाचा राघव शरण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्मार्टम के लिये भेजा जा रहा है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed