फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   स्कूल वाहन पेड़ से टकराया, बाल-बाल बचे बच्चे

स्कूल वाहन पेड़ से टकराया, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 19 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल वाहन पेड़ से टकराया, बाल-बाल बचे बच्चे
बीकापुर। बच्चों को लेने जा रहा एक स्कूली वाहन मंगलवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


वाहन में बैठे तीन बच्चे बाल-बाल बच गए। कोतवाली पुलिस ने चालक को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे जलालपुर माफी-शाहगंज मार्ग पर पोहपी गांव के पास हुआ।

बीकापुर कस्बे में ज्योति पब्लिक स्कूल है। स्कूल के वाहन से चालक देवराज तिवारी (45) बच्चों को लाने के लिए निकला था।

वाहन की स्टेयरिंग फेल होने से पोहपी मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन में सवार तीनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायल चालक देवराज को सीएचसी बीकापुर में भर्ती कराया। सूचना पाकर उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी रामतीरथ वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल वाहन चालक का हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। तीन दिन पहले भी बजरंग सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों से भरी प्राइवेट बस पूराकलंदर क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई थी।

जिसमें चालक की मौत हो गई थी। करीब 24 बच्चे घायल हो गए थे। उसके बाद मंगलवार को भी स्कूल वाहन के पेड़ से टकराने की सूचना पर लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे के समय स्कूल वाहन में ज्यादा बच्चे सवार नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ड्राइवर को झपकी आने से तीन ट्रकें भिड़ीं
ड्राइवर को अचानक झपकी आने से मंगलवार भोर फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर तीन ट्रकें आपस में भिड़ गई। इसमें दो ट्रक के चालकों को चोटें आई हैं।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधुई कुटी के पास महोबा के कबरई से गिट्टी लादकर दो ट्रक फैजाबाद जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे तीसरे ट्रक के चालक को अचानक झपकी आ गई।


उसका ट्रक अनियंत्रित हो गया। उसे बचाने में तीनों वाहन एक-दूसरे में टकरा गए। गिट्टी लदे दोनों ट्रक के चालक गुड्डु व संदीप को चोटें आई।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। कुमारगंज पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा कर मार्ग खोलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed