{"_id":"59a9a0ac4f1c1b3e738b4c57","slug":"91504288940-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन अस्पताल में करेंट से झुलसे दो बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन अस्पताल में करेंट से झुलसे दो बच्चे
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्श पर पड़ा था तार, पानी पीने गए थे मासूम
फैजाबाद। जिला महिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल में काम कर रहे मजदूरों के दो छोटे बच्चे फर्श पर पड़े तार में उतरे करंट की चपेट में आ गए। बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़े बच्चों को आननफानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
अस्पताल में बन रहे 100 शैय्या अस्पताल में बिहार से आए मजदूर लंबे समय से काम कर रहे हैं। ये मजदूर इसी परिसर में सपरिवार रहते भी हैं। शुक्रवार दोपहर जब मजदूर काम कर रहे थे तभी विश्वजीत (7) पुत्र लखननाथ व दीपू कुमार (6) पुत्री विनोदनाथ पानी पीने के लिए निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर चले गए।
फर्श पर बिजली का एक नंगा तार पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चे झुलस गए। बेहोशी की हालत में वे काफी देर फर्श पर ही पड़े रहे। कुछ देर बाद काम करते हुए उधर पहुंचे अन्य मजदूरों ने देखा तो परिवारीजनों को सूचित किया। आननफानन में परिवारीजनाें ने बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के कुछ देर बाद बच्चों को होश आया। अब बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। जिला अस्पताल व जिला महिला चिकित्सालय के बीच में निर्माणाधीन भवन में हुए इस हादसे की भनक दोनों सीएमएस को नहीं लग सकी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव व जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसएन शुक्ला ने ऐसे किसी हादसे से अनभिज्ञता जताई है।