{"_id":"5cd9b883bdec22071b389edd","slug":"81557772419-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतीसगढ़ की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छतीसगढ़ की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरेबाजार (अयोध्या)। चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के चौरे चंदौली के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आई 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आशंका जताई गई है कि उसकी मृत्यु किसी जहरीले जंतु के काटने से हुई है।
चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने बताया कि मृतका गौरी पत्नी बसंत अमलीडीह छत्तीसगढ़ की निवासी थी। जो चौरे चंदौली ग्राम पंचायत में संचालित किसान ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी करने आई थी।
परिवारजनों ने बताया कि बीती रविवार की रात लगभग एक बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। गौरी को सीएचसी लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरी की मौत हो जाने के बाद उसके परिवारीजन शव लेकर चले आए। ईंट भट्ठा संचालक ने सोमवार सुबह सूचना कोतवाली को दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति बसंत की सूचना दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।