फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मोबाइल शोरूम सेे लाखों की चोरी

मोबाइल शोरूम सेे लाखों की चोरी

Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम सेे लाखों की चोरी
मोबाइल शोरूम सेे दो लैपटॉप, 150 मोबाइल सेट उड़ाए
विज्ञापन

फैजाबाद। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिल्हर घाट मार्ग पर हनुमतनगर बाजार स्थित ओम सांई बाबा मोबाइल शोरूम से सोमवार रात चोरों ने लाखों का सामान पार कर दिया। सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े चोर जीने के दरवाजे के बेलन को काटकर नीचे शोरूम में घुसे थे। चोर दुकान में रखा कंप्यूटर, दो लैपटॉप, 150 मोबाइल फोन व अन्य उपकरण उठा ले गए। पीड़ित शोरूम मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मित्रसेनपुर निवासी पीड़ित अविनाश वर्मा ने बताया कि वह अकसर दुकान पर ही रात में रुक जाया करते थे। सोमवार रात घर पर एक जरूरी काम होने के कारण वह गांव चले गए थे। सुबह दुकान पर आए और दुकान खोली तो देखा कि जीने के दरवाजे का बेलन कटर से काटा हुआ छत पर फेंका गया था। दुकान का सामान बिखरा था और दुकान में रखे दोनों लैपटॉप, कंप्यूटर, हार्ड डिक्स समेत करीब 150 नए व पुराने मोबाइल फोन व कैश काउंटर में रखे 56 सौ रुपये गायब थे। पूराकलंदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर फिंगर प्रिंट स्पेशलिस्ट ने नमूने एकत्र किए है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed