{"_id":"5b5e01754f1c1b19208b7702","slug":"81532887413-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व जेल डीआईजी करेंगे वायरल वीडियो मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व जेल डीआईजी करेंगे वायरल वीडियो मामले की जांच
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट व डीआईजी जेल करेंगे जेल में जन्मदिन मनाने की जांच
फैजाबाद। जिला कारागार में निरुद्ध 50 हजार के इनामी व गैंगस्टर के आरोपी शिवेंद्र सिंह द्वारा जेल में अपना जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के मामले से जिला प्रशासन सकते में आ गया है। मामले में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने एडीएम सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट की टीम को जांच सौंप दो दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, विभागीय जांच जेल डीआईजी को भी सौंपी गई है।
जिला कारागार में निरुद्ध50 हजार के इनामी व गैंगस्टर के आरोपी शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जेल में जन्मदिन मनाने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ था। इस वीडियो में आरोपी शिवेंद्र बाकायदा मोमबत्ती बुझाकर केक काटता दिख रहा है। यही नहीं शनिवार को ही कोर्ट में पेशी पर आए शिवेंद्र सिंह ने मीडिया के सामने जेलर पर पैसे लेकर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आरोप लगाया था। वहीं जेल के अंदर का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जेल अधीक्षक ने इसकी विभागीय जांच के साथ जिला प्रशासन से जांच कराने की बात कही थी। जेलर ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए इस दौरान छुट्टी पर रहने की बात कही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने वायरल वीडियो की जांच एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय व सिटी मजिस्ट्रेट वैभव शर्मा को सौंपी है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट दो दिन के अंदर मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शुक्रवार को अधिकारियों की टीम ने जेल का निरीक्षण किया था। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली थी। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक जांच के साथ-साथ मामले की विभागीय जांच जेल डीआईजी उमेश श्रीवास्तव को भी सौंपी गई है।