फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पुलिस गिरफ्त से पाक्सों का आरोपी फरार, दो सिपाहियों पर केस

पुलिस गिरफ्त से पाक्सों का आरोपी फरार, दो सिपाहियों पर केस

Fri, 11 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त से पाक्सों का आरोपी फरार, दो सिपाहियों पर केस
श्रीराम अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान सिपाहियों को चकमा देकर भागा
विज्ञापन

अयोध्या। मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी श्रीराम अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। बुधवार दोपहर की इस घटना को पुलिस रात तक दबाए रही। गुरुवार को एसपी सिटी ने आरोपी के फरार होने की पुष्टि करते हुए बताया कि, मामले में दो सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अयोध्या कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि, छह वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ के मामले में बुधवार को उसके पिता की तहरीर पर आरोपी रामबाबू निवासी बढ़ई का पुरवा नवाबगंज गोंडा के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करके नयाघाट चौकी के सिपाही वीरेंद्र तिवारी व सुशील कुमार की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए बुधवार दोपहर दो बजे श्रीराम अस्पताल भेजा गया था। जहां से वह सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर कोतवाली पुलिस से लेकर अन्य अधिकारी किसी भी आरोपी के फरार होने की घटना से इंकार करते रहे। कोतवाली व चौकी पुलिस कहती रही कि कोई गिरफ्तारी ही नहीं हुई है तो आखिर फरार कौन होगा?


मगर गुरुवार को एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया तो घटना को झुठला रहे पुलिसकर्मियों की पोल खुल गई। एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि, फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मामले में लापरवाही बरतने वाले दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed